आरसीएसएस कॉलेज बीहट में सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

DNB Bharat

रामचरित्र सिंह स्मारक महाविद्यालय बीहट के कॉमर्स विभाग के प्रभारी प्रो राधा कृष्ण सिंह को कॉलेज परिवार की ओर से ससम्मान विदाई दी गई।

डीएनबी भारत डेस्क 

35 वर्षों के सफर में शिक्षाविदों कर्मियों,छात्रों के आदर्श, मधुर वाणी,सभी मित्रो कर्मियों के प्रति स्नेह,प्रेम रखने वाले समय के पाबंद, कॉलेज के प्रति समर्पित रहे प्रो राधा कृष्ण सिंह। उक्त बातें प्राचार्य डॉ मनोरंजन प्रसाद सिंह ने बुधवार को आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह के अवसर पर अपने संबोधन के दौरान कहा। रामचरित्र सिंह स्मारक महाविद्यालय बीहट के कॉमर्स विभाग के प्रभारी प्रो राधा कृष्ण सिंह को कॉलेज परिवार की ओर से ससम्मान विदाई दी गई।

- Sponsored Ads-

आरसीएसएस कॉलेज बीहट में सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित 2

वहीं महाविद्यालयों के सभा कक्ष में आयोजित विदाई समारोह के अवसर पर प्राचार्य डॉ मनोरंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि बेबाक, निर्भीक, एवं समय के पाबंद रहने के लिए प्राध्यापक राधा कृष्ण सिंह जाने जाते रहे । उन्हें हम विदाई नहीं बल्कि नौकरियों में जो नियम बनाए गए हैं उनके आधार पर हम उन्हें सम्मान करते हुए पुनः निवेदन करते हैं कि कॉलेज को जब भी आप की आवश्यकता हो आप समय देने की महत्ती कृपा करेंगे। इस महाविद्यालय को आपके जैसे शिक्षाविदों की आवश्यकता है।

सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर अनमोल कुमार ने किया। वहीं इस अवसर पर प्रो राणा संग्राम सिन्हा, प्रो अर्जुन शर्मा, प्रो अशोक कुमार सिंह, प्रो राजीव मिश्रा, प्रो राज नंदन सिंह, डॉ शैलेंद्र राय, प्रो आशुतोष, प्रो हरिनारायण सिंह, प्रो सरोज आनंद झा, प्रो मेघा झा, प्रो विद्यासागर सिंह, डॉ यदुवीर भारती ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। वहीं मौके पर प्रो गंगा प्रसाद, महाविद्यालय के प्रधान लिपिक विनोद कुमार, पूर्व मुखिया रामाधार सिंह, राम आशीष साह, प्रो नुरुल हसन, विष्णु देव दास, योगेंद्र सिंह, रितु कुमारी, शोभा कुमारी, लक्ष्मी प्रसाद यादव, उमेश शाह, गणेश पासवान, वैद्यनाथ ठाकुर सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article