बेगूसराय में शादी समारोह में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर ठुमका लगाते एक वीडियो सोशल मीडिया हो रहा है वायरल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार शादी समारोह में हथियार लहराने का वीडियो सामने आ रही है। पुलिस भी लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी कर रही है। लेकिन इसके बावजूद भी हथियार लहराने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर एक युवक के द्वारा शादी समारोह में हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमका लगाते नजर आ रहे हैं।यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल होने लगा है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में शादी समारोह में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर ठुमका लगाते एक वीडियो सोशल मीडिया हो रहा है वायरल 2हालांकि हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर डांस करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लाखों थाना क्षेत्र के अयोध्याबड़ी की है। जहां एक शादी समारोह में युवक के द्वारा हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर ठुमका लगाते नजर आ रहे हैं।

बेगूसराय में शादी समारोह में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर ठुमका लगाते एक वीडियो सोशल मीडिया हो रहा है वायरल 3आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से एक भोजपुरी गाने पर तीन युवक डांस कर रहा है जिसमें एक ही युवक हाथ में देसी कट्टा लेकर भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमका लगा रहा है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद बेगूसराय के पुलिस ने आरोपी युवक अनिल कुमार को अयोध्याबड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। बरहाल जो भी हो जिस तरीके से लगातार शादी समारोह में हथियार लेकर प्रदर्शन करना यह कहीं ना कहीं पुलिस का खौफ लोगों के बीच खत्म हो चुका है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article