घटना नगर थाना क्षेत्र के चट्टी रोड में स्थित राम जानकी गेस्ट हाउस होटल की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में दिनदहाड़े एक होटल के दो रूम का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जहां चोरों ने होटल के एक रूम के ताला तोड़कर नगद रुपए समेत अन्य चीज की चोरी की घटना को अंजाम दिया।जबकी होटल के रूम का ताला तोड़कर तकरीबन पांच हजार नगद सहित कीमती सामान को चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद होटल में रह रहे लोगों के बीच हड़कंप मच गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के चट्टी रोड में स्थित राम जानकी गेस्ट हाउस होटल की है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि चोरों ने होटल के दो कमरे से दो बैग को चोरी मौके से फरार हो गया। इस संबंध में दोनों पीड़ित द्वारा नगर थाना में प्राथमिक दर्ज कराई गई। घटना के संबंध में पीड़ित नालंदा जिला के इस्लामपुर निवासी एहरार अहमद ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ जमीन बेचने के लिए 17 दिन पहले बेगूसराय आए थे। यहां राम जानकी गेस्ट हाउस होटल में रुके हुए थे। 30 मार्च को उनके जमीन की रजिस्ट्री हुई, इसके बाद वह गेस्ट हाउस होटल में ही रुके हुए थे।आज दोपहर में वह नमाज पढ़ने चले गए और पत्नी खाना खाने चली गई थी।
दोपहर में करीब 2:00 बजे पत्नी जब लौट कर होटल आई तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर सभी सामान अस्त-व्यस्त था। बदमाशों ने तीन में से एक बैग गायब कर दिया जिसमें पौने 5 लाख रुपए, पैतृक घर की चाबी सहित अन्य सामान थे।पीड़ित ने आगे बताया कि उनके द्वारा तुरंत इसकी सूचना होटल मालिक को दी गई। होटल मालिक अभी छानबीन कर ही रहे थे। तभी दूसरे कमरे का भी ताला टूटा हुआ मिला। जिसमें डे-केयर कंपनी में काम करने वाले आरा नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी सुनील कुमार सिंह रह रहे थे। सुनील कुमार सिंह ने भी जब अपने कमरे की जांच की तो एक बैग गायब था।
जिसमें करीब 5 हजार रुपया एवं अन्य सामान था। होटल मालिक द्वारा तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पहुंची नगर थाना की पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य पहलुओं पर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि इस घटना के बाद पुलिस हैरान हो गए हैं। क्योंकि दिनदहाड़े एक होटल में एक साथ होटल के दो रूम से चोरी होने के बाद होटल में रह रहे लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। और पुलिस भी इस घटना के बाद सकते में है। फिलहाल नगर थाने के पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
डीएनबी भारत डेस्क