बेगूसराय में एक युवक का सिर हथौड़े से कुचलकर बेरहमी से हत्या, रेलवे यार्ड में खून से लथपथ मिला शव

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की लोहे के हथौड़े से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है।घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट कोयला डिपो के पास गढ़हारा रेलवे यार्ड की है, जहां युवक का खून से लथपथ शव कंक्रीट स्लीपर के ढेर पर मिला। मृतक की पहचान बीहट निवासी छोटू पासवान के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

शव की हालत इतनी खराब थी कि पहली नजर में पहचान करना मुश्किल हो रहा था।परिजनों के अनुसार छोटू पासवान का गांव के ही कुछ युवकों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने उसे घर से बुलाकर सुनसान इलाके में ले जाकर लोहे के हथौड़े से सिर कुचल दिया और बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को भी बुरी तरह कुचल दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया।

बेगूसराय में एक युवक का सिर हथौड़े से कुचलकर बेरहमी से हत्या, रेलवे यार्ड में खून से लथपथ मिला शव 2मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के संबंध में मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि युवक की हत्या लोहे के हथौड़े से सिर कुचलकर की गई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं आपसी रंजिश और लूटपाट—को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि गढ़हारा रेलवे यार्ड और आसपास के सुनसान इलाकों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे हमेशा डर का माहौल बना रहता है।

बेगूसराय में एक युवक का सिर हथौड़े से कुचलकर बेरहमी से हत्या, रेलवे यार्ड में खून से लथपथ मिला शव 3इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और गुस्सा दोनों है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आपको बताते चले कि पिछले 12 घंटे में दो युवक की हत्या के बाद बेगूसराय जिले में दहशत का माहौल लोगों के बीच बना हुआ है।

Share This Article