बेगूसराय में इस जगह 150 पूर्व स्थापित की गई थी मां काली की मंदिर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत औगान गांव में पिछले 150 वर्षों से मां काली की पिंड की विधिवत पूजा अर्चना और आरती की जाती है। पहले मंदिर में सामान्य तरीके से पूजा की जाती थी। गांव के युवाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने एक कमिटी गठित कर मंदिर का निर्माण करवाया और विगत 7 वर्षों से भव्य तरीके से पूजा एवं अखंड चंडी पाठ की जाती है। यह मंदिर मनोकामना मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में इस जगह 150 पूर्व स्थापित की गई थी मां काली की मंदिर 2काली पूजा के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है साथ ही इस वर्ष 208 कुंवारी कन्याएं बाजे गाजे के साथ बलान नदी से कलश में जल भरकर गांवों का परिभ्रमण करते हुए सुभाषिनी शक्ति पीठ मंदिर तक पहुंचेगी। कलश यात्रा करीब तीन किलोमीटर की होती है। काली पूजा में ग्रामीण बढ़ चढ़ कर अपना योगदान देते हैं। कमिटी के अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह, सचिव राजकुमार, भाजपा नेता पंकज कुमार, चिंटू चौधरी, सुभाषचंद्र चौधरी, कुंदन चौधरी, रजनीश कुमार, टिंकू कुमार, विकास कुमार, दीपक चौधरी एवं पंडित विकास झा का काली मंदिर में पूजा में अहम योगदान होता है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article