रेलवे सुरक्षा बल रेल यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए है प्रतिबद्ध

DNB Bharat

रेलवे सुरक्षा बल के पदाधिकारायों ने की रेल परिसर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर समिक्षा बैठक।

 

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही उन्हें सहायता पहुंचाने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 26 सितंबर से 05 अक्टूबर तक रेलवे सुरक्षा बल द्वारा कई सराहनीय कार्य किये गये हैं। इस दौरान कुल 34 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू किया गया। ये सभी नाबालिग बच्चें पूर्व मध्य रेल के पटना जं., राजेन्द्रनगर, दानापुर, मधुबनी, बापूधाम मोतिहारी, मोकामा, सिहो, कोडरमा, गिद्धौर, डीडीयू, दिलदारनगर, किउल एवं मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर बरामद किये गये। तदुपरांत आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद उन्हें उनके परिजनों,चाइल्ड हेल्प लाईन को सौंप दिया गया।उक्त आश्य की विभागीय जानकारी हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने दी ।

रेलवे सुरक्षा बल रेल यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए है प्रतिबद्ध 2

इसके साथ उन्होंने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अपनी जिम्मेवारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए गाड़ी संख्या 14224 वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस में पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. पर तथा 13305 धनबाद-डेहरी ऑन सोन इंटरसिटी एक्सप्रेस में गया जं. पर तत्परता दिखाते हुए 03 यात्रियों की मदद कर उनकी जान भी बचायी गयी।

- Sponsored Ads-

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सूचना मिलने पर कोडरमा, बख्तियारपुर, बक्सर, लातेहार, हाजीपुर एवं आरा स्टेशनों पर तत्काल 12 यात्रियों को चिकित्सा सहायता पहुंचाने में मदद की । इसके साथ ही झाझा एवं खगड़िया स्टेशन पर एक-एक दिव्यांग यात्रियों को मदद पहुंचायी गयी । रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा 40 यात्रियों को उनके छूटे हुए सामान को बरामद कर उचित जांचोपरांत उन्हें सुपुर्द किया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article