1 अक्टूबर की रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक राजेन्द्र पुल पर परिचालन बंद रहेगा – प्रशासन

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय/सिमरिया-उत्तर व दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले राजेंद्र पुल पर सड़क मार्ग की ढलाई का कार्य एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है। राजेन्द्र पुल के स्पेन एक के पूर्वी छोर पर राजेन्द्र पुल के 122 मीटर सड़क मार्ग की ढलाई कार्य किया जाएगा। जिसको लेकर आगामी 1 अक्टूबर मंगलवार की रात्रि 10 बजे से 2 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक राजेन्द्र पुल के सड़क मार्ग पर परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

उक्त जानकारी एसपी सिंगला के डीपीएम अरुण कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि राजेन्द्र पुल के सड़क मार्ग की ढलाई कार्य 65 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।

आगामी मार्च 2025 ई तक राजेन्द्र पुल के सड़क मार्ग से परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पुल के सड़क मार्ग से 15 टन वजनी वाहनों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इसको लेकर हथिदह एवं सिमरिया की तरफ वाहनों के वजन को लेकर धर्मकांटा लगाया जाएगा।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -