खोदावंदपुर में पैक्स के माध्यम से धान अधिप्राप्ति की हुई शुरुआत, पहले दिन…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

वर्तमान सीजन में सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान क्रय का शुभारंभ मेघौल पैक्स में रविवार को बीसीओ मनीष कुमार द्वारा किया गया। मौके पर पैक्स अध्यक्ष कृष्ण नारायण सिंह, प्रबंधक नीरज कुमार, कार्यपालक सहायक राहुल कुमार, किसान सोमेंद्र कुमार झा, संजय कुमार महतो, विनीत कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे। प्रथम दिन किसान मेघौल निवासी स्व मधुकांत झा के पुत्र सोमेंद्र कुमार झा के 45 क्विंटल, मलमल्ला निवासी बाबू प्रसाद महतो के पुत्र संजय कुमार तथा मेघौल निवासी स्व सुरेश ठाकुर के पुत्र विनीत कुमार स्व 40 क्विंटल धान का क्रय किया गया।

- Sponsored Ads-

इस मौके पर पत्र प्रतिनिधियों से बात करते हुए बीसीओ मनीष कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में गत 15 नमम्बर से धान अधिप्राप्ति का शुरुआत किया गया है। धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। इसके अतिरिक्त 25 रुपये प्रति क्विंटल बोरा खर्च भी दिया जाता है। एक रैयत किसान 150 क्विंटल तथा गैर रैयत किसान 100 क्विंटल धान पैक्स को बेच सकता है। पैक्स को 17 प्रतिशत नमी तक वाला धान खरीदने का निर्देश है। पैक्स में धान बेचने के लिए किसान ऑनलाइन करवाना जरूरी है। इसके अलावे किसान को जमीन का लगान रशीद आधार कार्ड और बैंक खाता पैक्स में जमा करना होगा। बेचे गए धान की कीमत 48 घंटे के अंदर राशि भेजने का प्रावधान है।

बीसीओ ने बताया कि खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में एक व्यापारमंडल और आठ पैक्स है । सभी को धान खरीदना है। अबतक दौलतपुर, बाड़ा और मेंघौल धान खरीद शुरू हो गया है। प्रारंभिक लक्ष्य प्रत्येक पैक्स 1000 क्विटल निर्धारित है। प्रथम चरण में प्रत्येक पैक्स 427 क्विटल धान की राशि बैंक खाते में भी दी गयी है। उन्होने सरकार द्वारा धान के समर्थन भरपूर लाभ उठाने को किसानों से कहा।

खोदावंदपुर, बेगूसराय से नितेश गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article