हाजीपुर के चांदी दुर्गा मंदिर में किया गया 701 कन्याओं का पूजन

DNB Bharat Desk

 पिछले दस वर्षों से मंदिर प्रांगण में किया जाता है कुंवारी कन्या पूजन। ग्रामीण उद्योगपति करते हैं कन्या पूजन

डीएनबी भारत डेस्क

देश भर में दुर्गा पूजा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज महानवमी के अवसर पर पूरे देश में मां दुर्गा के भक्त उनकी पूजा अर्चना कर मनचाहा वरदान पाने की लालसा लिए पूजा पाठ में लीन हैं। आज के दिन लोग कुंवारी कन्याओं को देवी मां का रूप समझ कर लोग पूजते हैं।

- Sponsored Ads-

इसी कड़ी में वैशाली जिला के हाजीपुर प्रखंड अंतर्गत चांदी गांव में स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगन में 701 कुंवारी कन्याओं का पूजन किया गया और उन्हे भोजन कराया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में कुंवारी कन्याओं का पूजन ग्रामीण उद्योगपति अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ झुनझुन सिंह के द्वारा पिछले 10 वर्षों से कराया जाता है। भारी बारिश के बावजूद मंदिर प्रांगण में कुंवारी कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान कन्याओं को छाता, थाली, कटोरा, ग्लास, बैग और पठन -पाठन की अन्य सामग्री भेंट की गई।

 

वैशाली से अमर कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article