नालंदा में चोरों का आतंक,घर से 6 लाख की संपत्ति चोरी, बक्से-पेटियों के ताले तोड़कर 98 हजार कैश और जेवरात ले उड़े चोर,चोरी से पहले किया स्प्रे का छिड़काव, बढ़ते जलस्तर का चोर उठा रहे फायदा

DNB Bharat Desk

नालंदा के मानपुर थाना क्षेत्र के गोंगडीपर गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब 6 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने बक्से और पेटियों के ताले तोड़कर 98 हजार रुपये नकद, जेवरात, स्मार्टफोन समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे।

- Sponsored Ads-

परिजनों का आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस करीब 36 घंटे बाद गांव पहुंची। वहीं, एक दिन पहले सिंगथु गांव में भी चोरी की घटना हुई थी। सकरी नदी का जलस्तर बढ़ने से मुख्यालय का संपर्क प्रभावित है, जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं।

नालंदा में चोरों का आतंक,घर से 6 लाख की संपत्ति चोरी, बक्से-पेटियों के ताले तोड़कर 98 हजार कैश और जेवरात ले उड़े चोर,चोरी से पहले किया स्प्रे का छिड़काव, बढ़ते जलस्तर का चोर उठा रहे फायदा 2क्योंकि सकरी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया जिससे सकरी नदी पर बना पुल जर्जर होने के कारण बंद है। जिससे कई गांव का संपर्क टूट गया है और पुलिस को इलाके में गश्त करने में परेशानी हो रही है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article