महना पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में 154 में 129 आवेदन निष्पादि हुए- अनुरंजन कुमार।
डीएनबी भारत डेस्क

आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लें स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी इसमें थोड़ी सी भी शिथिलता बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उक्त बातें मंगलवार को बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत महना पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय महना में आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकारी बेगूसराय रंजन कुमार ने कहा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए सख्त लहजों में कहा शिथिलता बरतने अधिकारियों को चिह्नित कर कारवाई करते हुए संबंधित विभागों को विभागीय कार्रवाई हेतु जिला स्तर से पत्र प्रेषित किया जाएगा। ख़ासकर राजस्व विभाग में महना पंचायत में 23 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से महज़ 8 आवेदनों को निष्पादित किया गया है और इसी तरह से पीएचईडी विभाग में 7 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मात्र 1 आवेदन को निष्पादित किया गया है।
इ
ससे इस विभागों की कार्यशैली पर गम्भीर प्रश्न चिह्न खड़ा होता है। राजस्व विभाग में 15 और पीएचईडी विभाग में 6 आवेदन निष्पादन हेतु लम्बित है। यह काफ़ी गम्भीर विषय है। वहीं उन्होंने कहा सर्वाधिक आवेदनों में 59 आवेदन एलएसबीए में प्राप्त हुए जिसमें से 58 आवेदनों को निष्पादित किया गया है। साथ ही जन्म मृत्यु में 18 एवं पीएम आवास योजना में 16 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सभी के सभी आवेदनों पर कारवाई करते हुए निष्पादित किया गया है।
वहीं सहयोग शिविर में विशेष कार्य पदाधिकारी बेगूसराय सह जिला भू अर्जन पदाधिकारी रंजन कुमार के साथ बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, प्रखण्ड म्रमुख अनीता कुमारी, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, नवपदस्थापित सीओ हेमन्त अंकुर, मुखिया शंकर पण्डित सहित अन्य ने मंच साझा किया। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि महना पंचायत में कुल 154 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें सभी का ऑनलाइन किया गया और संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया था।
जिसमें 129 आवेदनों को निष्पादित किया गया है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग में 1 मनरेगा में 2, सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना में 4 राशन कार्ड में 11 , जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में 18 आवेदन पत्र प्राप्त हुए शतप्रतिशत निष्पादन किया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग एवं ऊर्जा विभाग में 3 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 2- 2 आवेदनों का निष्पादन किया गया है इसमें 1-1 आवेदन निष्पादन हेतु लम्बित है। इसी तरह से पीएचईडी विभाग में 7 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 6 आवेदन वर्तमान समय में निष्पादन हेतु लम्बित है।
वहीं राजस्व विभाग में 23 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 15 आवेदन निष्पादन हेतु लम्बित है। संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश प्राप्त है कि वह ससमय आवेदनों पर कारवाई करते हुए निष्पादन करें। मौके पर आरओ रामविनोद ठाकुर, सीडीपीओ प्रीति कुमारी, बीपीआरओ रूपेश कुमार, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश, बीएओ आयुष सिंह, बीडब्ल्यूओ बैजू पासवान स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट