दुर्गा पूजा मेले को लेकर भगवानपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने की कवायद

DNB Bharat Desk

भगवानपुर बेगूसराय। दुर्गा पूजा मेले के दौरान विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को भगवानपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने किया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च में एसआई सुमित कुमार, एसआई अभिषेक रंजन, एसआई प्रिया कुमारी, एसआई राहुल राय, एसआई राम सुरेश सिंह सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

दुर्गा पूजा मेले को लेकर भगवानपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने की कवायद 2पुलिस की इस पहल का उद्देश्य दुर्गा पूजा मेले के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर नजर रखना और आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि पर्व के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दुर्गा पूजा मेले को लेकर भगवानपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने की कवायद 3थाना पुलिस ने लोगों से दुर्गा पूजा का त्योहार आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article