नालंदा: मतदान प्रतिशत में वृद्धि को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का किया गया अयोजन, लोगो ने ली शपथ

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए मतदाता जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। बिहार में लोकसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हो चुके हैं, लेकिन पिछले चरणों में मतदान प्रतिशत कम रहा है। इसी कारण नालंदा जिले में जहां 1 जून को मतदान होना है, वहां प्रशासन ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: मतदान प्रतिशत में वृद्धि को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का किया गया अयोजन, लोगो ने ली शपथ 2इसी क्रम में बिहारशरीफ के टाउन हॉल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ-साथ कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उद्देश्य आगामी चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाना और लोगों को मतदान के लिए जागरूक करना है।

नालंदा: मतदान प्रतिशत में वृद्धि को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का किया गया अयोजन, लोगो ने ली शपथ 3नालंदा जिले के जितने भी इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब, स्कूल और कॉलेज हैं, उन सभी को इस अभियान से जोड़ा गया है। साथ ही जितने भी कैंपस एंबेसडर बनाए गए हैं, स्काउट-गाइड और एनसीसी के बच्चे भी इसमें शामिल किए गए हैं। इन सभी लोगों से आम जनता को मतदान में भाग लेने के लिए जागरूक करने को कहा गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article