बेगूसराय में डिवाइस वाला चप्पल से परीक्षा में नकल करवाने का था प्लान, भारी मात्रा में इलेटोनिक डिवाइस के साथ दो सेटर हुआ गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी जहा मध्य निषेध विभाग की होने वाली परीक्षा के दो सेटर को पुलिस ने भारी मात्रा मे इलेक्ट्रॉनिक डिभाइस के साथ किया गिरफ्तार। बेगूसराय के तकनीकी शाखा की टीम और बखरी थाना की पुलिस को मिली कामयाबी। 

- Sponsored Ads-

बताते चले की 14,6,2026 को होने वाली मध्य निषेध सिपाही परीक्षा मे गिरफ्तार युवक सेटर का काम करने की सूचना पुलिस को मिली जहा  बखरी थाना की पुलिस ने जीतपुर गांव पहुंचकर राजेश रौशन के घर पहुंचकर छापेमारी शुरु कर दी छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा मे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुआ। मौके से पुलिस ने दो युवक राजेश रौशन, और दुलारचंद कुमार को गिरफ्तार किया है। इस गैग मे सामिल अन्य लोगो की गिरफ्तारी के लिए  पुलिस छापेमारी कर रही है।

बेगूसराय में डिवाइस वाला चप्पल से परीक्षा में नकल करवाने का था प्लान, भारी मात्रा में इलेटोनिक डिवाइस के साथ दो सेटर हुआ गिरफ्तार 2गिरफ्तार युवक के घर से 38 वाकीटाकी, गंजीवाला डिवाइस 3 जोड़ा, डिवाइस वाला चप्पल 3 ,मोबाइल 2,ब्लटुथ 7,मेटल डिक्टेटर 1समेत कई छात्रो का सर्टिफिकेट सहित अन्य सामान बरामद किया गया है बेगूसराय के टेक्निकल टीम को सूचना मिली कि बखरी थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव का रहने वाला राजेश रौशन एग्जाम सेटर है। वह अपने घर भारी मात्रा में एग्जाम में नकल और इलिगल कम्यूनिकेशन के लिए यूज होने वाले हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर आया है।

बेगूसराय में डिवाइस वाला चप्पल से परीक्षा में नकल करवाने का था प्लान, भारी मात्रा में इलेटोनिक डिवाइस के साथ दो सेटर हुआ गिरफ्तार 3सूचना की गंभीरता को देखते हुए टेक्निकल टीम ने सीनियर अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान राजेश रौशन के घर पर छापेमारी की। पुलिस टीम ने राजेश के घर की तलाशी ली तो भारी मात्रा में अवैध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले।छापेमारी टीम ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उनकी पहचान जीतपुर के रहने वाले सुरेश पंडित के बेटे राजेश रौशन और साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित बाबूराही गांव के रहने वाले नित्यानंद यादव के बेटे दुलारचंद कुमार के रूप में हुई।

सख्ती से पूछताछ में दोनों ने बताया कि 14 जून को होने वाली एक्साइज कांस्टेबल एग्जाम के लिए लाया था। इसको लेकर अभ्यर्थियों से मोटी रकम लिया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवक से पुछ ताछ के बाद जगह जगह छापेमारी कर रही है। 

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article