लालू यादव राजा की भूमिका में है और महागठबंधन का कोई वजूद नहीं है, लालू यादव जो चाहते हैं वही करते हैं, बिहार में अब कांग्रेस का भी कोई अस्तित्व नहीं रह गया है – गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर महंगठबंधन एवं लालू यादव पर पलटवार करते हुए कहा है कि लालू यादव राजा की भूमिका में है और महागठबंधन का कोई वजूद नहीं है । लालू यादव जो चाहते हैं वही करते हैं। बिहार में अब कांग्रेस का भी कोई अस्तित्व नहीं रह गया है,

- Sponsored Ads-

यही वजह है कि आज प्रथम पेज के नॉमिनेशन का अंतिम दिन होने के बावजूद भी कांग्रेस ऊहापोह की स्थिति में है कि कहां से अपना कैंडिडेट खड़ा करें और कहां से नहीं। क्योंकि लालू यादव तो सीट शेयरिंग से पहले ही कई जगहों पर उम्मीदवार की घोषणा कर चुके हैं और कामोवेश यह स्थिति पूरे देश की है।

लालू यादव राजा की भूमिका में है और महागठबंधन का कोई वजूद नहीं है, लालू यादव जो चाहते हैं वही करते हैं, बिहार में अब कांग्रेस का भी कोई अस्तित्व नहीं रह गया है - गिरिराज सिंह 2क्योंकि अगर महाराष्ट्र की ही बात की जाए तो कहीं से उद्धव ठाकरे अपना प्रत्याशी खड़ा कर रहे हैं तो कहीं से कोई और। सिर्फ नाम का ही महागठबंधन रह गया है और महागठबंधन के नेताओं का सिर्फ एक ही काम रह गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कैसे नीचा दिखाया जाए और कैसे उन्हें गाली दी जाए।

लालू यादव राजा की भूमिका में है और महागठबंधन का कोई वजूद नहीं है, लालू यादव जो चाहते हैं वही करते हैं, बिहार में अब कांग्रेस का भी कोई अस्तित्व नहीं रह गया है - गिरिराज सिंह 3जनता सब समझ रही है और आगे इसका जवाब भी दिया जाएगा। दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से पत्रकारों ने बिहार में कांग्रेस की स्थिति और पप्पू यादव को टिकट नहीं मिलने के संबंध में सवाल किया था उसी के जवाब में गिरिराज सिंह ने उक्त बातें कही है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article