पूर्व विधायक रामनरेश सिंह ने पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास कार्यों को गिनाया।
डीएनबी भारत डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिवस के मौके पर बिहारशरीफ में विशेष पूजा-अनुष्ठान का आयोजन किया गया। बिहारशरीफ नगर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस दौरान नगर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस पूरे देश में एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा। जन्मदिवस के अवसर पर लोगों ने आशीर्वाद का दीप जलाकर प्रधानमंत्री के यशस्वी और दीर्घायु होने की कामना की।वही पूर्व विधायक रामनरेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान मजबूत की है।
केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंच रहा है। इसी को लेकर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की प्रार्थना की गई।
डीएनबी भारत डेस्क