नालंदा: मंत्री श्रवण कुमार के गृह क्षेत्र में खुली विकास की पोल, चंद घंटों की बारिश में डूबा संगतपर बाजार

DNB Bharat Desk

लगातार विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाली बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के अपने विधानसभा क्षेत्र नूरसराय में कुछ घंटों की बारिश ने विकास की हकीकत सामने ला दी है। नूरसराय प्रखंड के संगतपर बाजार में जलजमाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

- Sponsored Ads-

 हर साल बरसात के मौसम में यहां की सड़कें और गली पानी में डूब जाती हैं।जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाजार आने वाले सैकड़ों लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को मजबूरी में गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।नूरसराय का संगतपर बाजार आसपास के दर्जनों गांवों के लिए प्रमुख बाजार है। रोजाना सैकड़ों लोग यहां खरीदारी करने पहुंचते हैं। लेकिन बारिश होते ही बाजार की तस्वीर पूरी तरह बदल जाती है। 

नालंदा: मंत्री श्रवण कुमार के गृह क्षेत्र में खुली विकास की पोल, चंद घंटों की बारिश में डूबा संगतपर बाजार 2मुख्य रास्ते पर इतना जलजमाव हो जाता है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सड़क और नाले का पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच जाता है, जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों का आरोप है कि जलजमाव की समस्या कोई नई नहीं है। हर साल बरसात में यही स्थिति पैदा होती है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार स्थानीय विधायक सह मंत्री श्रवण कुमार को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका।

नालंदा: मंत्री श्रवण कुमार के गृह क्षेत्र में खुली विकास की पोल, चंद घंटों की बारिश में डूबा संगतपर बाजार 3 स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होती, तब तक हर साल बरसात में उन्हें इसी परेशानी से जूझना पड़ेगा।हालांकि, स्थानीय लोगों के लगातार शिकायत के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के निर्देश पर बिहारशरीफ के एसडीएम खुद संगतपर बाजार पहुंचे और जलजमाव का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से नगर निगम के मोटर पंप की मदद से पानी निकालने का काम शुरू कराया गया। 

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article