बरौनी: अवैध टैक्स वसूली और बैरियर ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरे ई-रिक्शा चालक, निकाला आक्रोश मार्च

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

‘ऑल वाहन चालक ई-रिक्शा बरौनी संघ के बैनर तले सोमवार को ई रिक्शा चालकों ने सड़क पर उतरकर जिला प्रशासन और बैरियर ठेकेदारों की मनमाने के खिलाफ शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च निकाला।चालकों का साफ तौर पर कहना है कि पुरानी बस स्टैंड, वाटिका चौक, न्यू बरौनी, राजवाड़ा ढाला और 

शोकहारा चौक पर टैक्स के नाम पर दिन-प्रतिदिन अवैध वसूली की जा रही है।यह आक्रोश मार्च न्यू बरौनी स्टैंड से शुरू होकर शोकहारा चौक तक गया। जिसमें ‘सीटू’ और ‘ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन’ का भी पूर्ण समर्थन रहा।”कर्ज लेकर ई-रिक्शा चलाने वाला गरीब चालक आखिर कहां जाए।

 बरौनी: अवैध टैक्स वसूली और बैरियर ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरे ई-रिक्शा चालक, निकाला आक्रोश मार्च 2शोकहारा चौक से लेकर जीरोमाइल तक में तीन बार बैरियर लगता है। वहीं प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए सीटू के नेता अंजनी सिंह ने कहा इससे चालकों के साथ-साथ आम यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा बेगूसराय में 4 किलोमीटर के छोटे से दायरे में 3-3 जगह बैरियर लगाकर जबरन पैसे वसूले जाते हैं। पैसे न देने पर मारपीट और गाड़ी रोकने की धमकी दी जाती है।

 बरौनी: अवैध टैक्स वसूली और बैरियर ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरे ई-रिक्शा चालक, निकाला आक्रोश मार्च 3तेघड़ा थाना फुलवरिया थाना, गढ़हरा थाना और स्थानीय रेल प्रशासन कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के बजाय चालकों को दबाने में लगा है।इस मौके पर अध्यक्ष बबलू सिंह, राजेश, सतीश, मोटू, श्री राम, पन्नालाल, अजय, विकास, बबलू कुमार, मिथिलेश मिश्रा, लुगाई राम, संजय दास, मुकेश सहित तेघरा व बरौनी प्रखंड इकाई के सैकड़ों चालक उपस्थित रहे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article