अक्षय तृतीया के मौके पर सिमरिया घाट पर चुनाव कार्यों को लेकर घाट पर नहीं दिखी प्रशासनिक व्यवस्था

DNB Bharat Desk

पैदल चलने भर का भी नहीं था रास्ता सिमरिया धाम में

डीएनबी भारत डेस्क

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शुक्रवार को उत्तर वाहिनी पतित पावनी गंगा नदी तट सिमरिया धाम में स्नानार्थियों व श्रद्धालुओं और आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अक्षय तृतीया व्रत को लेकर नेपाल सहित सुबे बिहार के विभिन्न जिलों व सुदूरवर्ती क्षेत्रों से भक्त गुरुवार के संध्या से ही पधारने लगे।

- Sponsored Ads-

अक्षय तृतीया के मौके पर सिमरिया घाट पर चुनाव कार्यों को लेकर घाट पर नहीं दिखी प्रशासनिक व्यवस्था 2 जिससे एनटीपीसी गेट, राजेन्द्र सेतू स्टेशन,तीमुहानी, बैरियर मोड़, पगला बाबा आश्रम, कालीधाम, सिमरिया धाम गंगा नदी तट तक वाहनों का लम्बा क़तार लगा रहा। इस दौरान सिमरिया गंगा नदी तट पर 3 किलोमीटर तक पौ फटने से पहले ही स्नानार्थी आस्था का गोता लगाते रहे।

अक्षय तृतीया के मौके पर सिमरिया घाट पर चुनाव कार्यों को लेकर घाट पर नहीं दिखी प्रशासनिक व्यवस्था 3वहीं इस दौरान घाट संवेदक और घाट दुकानदारों का चांदी ही चांदी रही।‌वहीं इस बार बेगूसराय लोकसभा में चुनाव को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था अक्षय तृतीया के मौके पर कुछ ख़ास नहीं रहा। वहीं घाट पर स्नान के साथ साथ मुंडन संस्कार और भगतई जमकर हुआ। जिससे स्थानीय साधु संतों के लिए भी अच्छे आमदनी हुई। वहीं दूसरी ओर घाट संवेदक द्वारा मेला को लेकर 5 दर्जन वोलेंटियर्स लगाए गए थे जो जगह-जगह पर बट्टी का रसीद काट रहे थे।

अक्षय तृतीया के मौके पर सिमरिया घाट पर चुनाव कार्यों को लेकर घाट पर नहीं दिखी प्रशासनिक व्यवस्था 4अंदाजा लगाया जा रहा था कि अक्षय तृतीया के मौके पर सिमरिया धाम में घाट संवेदक और घाट दुकानदारों का लगभग 30-35 लाख का गल्ला हुआ। वहीं इधर-उधर अपने से बिछड़े लोगों को मिलाने पर किसी भी स्तर से प्रयास नहीं किया गया था। हालांकि वस्त्र धारण करने को लेकर कई स्थानों पर घेरा बनाया गया था।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article