वीरपुर में दर्दनाक हादसा: नदी किनारे पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबा मेधावी छात्र, 17 वर्षीय गौरव की मौत

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र के गेन्हरपुर पंचायत के वार्ड नं 1 में सोमवार को एक 17 वर्षीय किशोर की डुबने से मौत हो गई।यह खबर फैलते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई और देखते ही देखते सेकरो़ की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दिया गया।

- Sponsored Ads-

घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परीजनो में हरकंप मच गया। मौसा मौसी समेत परीजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया। इस संबंध में ग्रामीणों समेत परीजनो ने बताया कि गौरव इण्टर सक्ण्ड ईयर का छात्र था और पढ़ने लिखने में मेधावी था।

 वीरपुर में दर्दनाक हादसा: नदी किनारे पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबा मेधावी छात्र, 17 वर्षीय गौरव की मौत 2नदी किनारे शौचय के लिए गया था। जहां पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया और वहीं डुबने से उसकी मौत हो गई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार सहित परीजनो ने बताया कि गौरव गेंहरपुर स्थित वार्ड नं 1 मौसा लक्ष्मी महतों के यहां रहकर पढ़ाई करता था।वह परौरा वार्ड नं 6 के निवासी सिता राम महतों का 17 वर्षीय पुत्र था।

Share This Article