वीरपुर में बड़ा हादसा टला: डीजे लदी पिकअप ने 440 वोल्ट के पोल को मारी टक्कर, सेवादारों की सूझबूझ से सुरक्षित निकले कांवरिए

DNB Bharat Desk

बिहार के सुप्रसिद्ध हरिगीरीधाम वीरपुर के रास्ते जाने वाले पथ पर रविवार को देर रात लगभग 11 बजे में डीजे कि धुन पर थिरकते कांवरियों की जत्था वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 8 से गुजर रही थी उसी समय  डीजे सबार पिकअप अनियंत्रित होकर प्रवाहित विद्युत 440 बोल्ट की सिमेंनटेड पोल में ठोकर मार दिया।

- Sponsored Ads-

जिससे पोल तार सहित टुटकर रास्ते पर गिर गया। संयोग से उस वक्त सेकरों ग्रामीण कांवरियों की सेवा में लगे हुए थे।

वीरपुर में बड़ा हादसा टला: डीजे लदी पिकअप ने 440 वोल्ट के पोल को मारी टक्कर, सेवादारों की सूझबूझ से सुरक्षित निकले कांवरिए 2

उक्त लोगों ने जान की वाजी लगाते हुए कांवरियों को बाल बाल सुरक्षित तो निकाल लिया। लेकिन जान की वाजी लगाने वाले कुछ सेवा दारों को आंशिक रूप से चोटें आई हैं ऐसा मौजूद ग्रामीणों ने बताया है।

Share This Article