समस्तीपुर: केवल स्थान मेले में खुलेआम शराब बेचे जाने की खबरें प्रसारित होने के बाद भी प्रशासन मौन,प्रशासन पर उठ रहे कई गंभीर सवाल

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र स्थित बाबा केवल धाम में आयोजित दो दिवसीय राजकीय मेले से सामने आया है। यहां रात के समय कथित तौर पर खुलेआम शराब बेचे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

- Sponsored Ads-

सबसे हैरत की बात यह है कि स्टॉल लगाकर शराब के साथ चखना बेचे जाने की खबर न सिर्फ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ बल्कि विभिन्न चैनलों पर प्रसारित भी हुआ इसके बाद भी पुलिस ने इसका कोई नोटिस नहीं लिया नतीजा यह है कि अब भी इस राजकीय मेले में खुलेआम शराब बिक रहा है। खुलेआम शराब बेचे जाने से स्पष्ट है कि पुलिस की संलिप्ता इसमें शामिल है। बतादें की वायरल वीडियो में तीन अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब की बोतलें  टेबुल में रखी दिखाई दे रही हैं। बोतलों के साथ एक ग्लास भी रखा हुआ नजर आ रहा है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वहां चोरी-छिपे शराब की बिक्री हो रही थी। वीडियो में एक युवक बोतलों के पास खड़ा खीरा काटता भी दिखाई दे रहा है।

समस्तीपुर: केवल स्थान मेले में खुलेआम शराब बेचे जाने की खबरें प्रसारित होने के बाद भी प्रशासन मौन,प्रशासन पर उठ रहे कई गंभीर सवाल 2बताया जा रहा है कि मेले से लौट रहे कुछ लोगों की नजर जब इन बोतलों पर पड़ी तो उन्होंने इस पर सवाल उठाए। हालांकि वहां मौजूद लोगों पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। वीडियो में एक आवाज भी सुनाई देती है, जिसमें कहा जा रहा है कि ये ओरिजिनल शराब की बोतलें हैं। गौरतलब है कि इसी राजकीय मेले का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी, स्थानीय विधायक रणविजय साहू तथा समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ,एसपी अरविन्द प्रताप सिंह समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया था।

समस्तीपुर: केवल स्थान मेले में खुलेआम शराब बेचे जाने की खबरें प्रसारित होने के बाद भी प्रशासन मौन,प्रशासन पर उठ रहे कई गंभीर सवाल 3बताया जाता है कि उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद रात में इस तरह की तस्वीर सामने आना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। वही पूर्व मंत्री मुकेश सहनी भी देर शाम दर्शन करने के लिये बाबा केबल धाम पहुंचे थे। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की DNB BHARAT आधिकारिक पुष्टि नहीं करती है। प्रशासन की ओर से भी इस मामले में कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। उत्पाद अधीक्षक ने वायरल हो रहे वीडियो पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। बहरहाल अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस वायरल वीडियो मामले में कब तक कार्रवाई करती है।

Share This Article