नालंदा: अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार पत्रकार को गोलीमार कर किया घायल, सदर अस्पताल में इलाजरत

DNB Bharat Desk

पत्रकारो ने घटना की निंदा करते हुए अपराधी को गिरफ्तार करने की कर रहे मांग, दीप नगर थाना क्षेत्र की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को आज अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के पीपलतल मोड़ के पास हुई। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है।जानकारी के अनुसार, पत्रकार दीपक विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ राजगीर घूमने गए थे।राजगीर से बिहार शरीफ लौटते समय दीपनगर थाना क्षेत्र के पीपलतल मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार पत्रकार को गोली मार दी।

   नालंदा: अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार पत्रकार को गोलीमार कर किया घायल, सदर अस्पताल में इलाजरत 2गोली लगने से पत्रकार दीपक विश्वकर्मा बाइक से गिर गए। जबकि मोटरसाइकिल पर सवार पत्नी गिरकर जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें टोटो पर बैठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। जख्मी पत्रकार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही नालंदा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

- Sponsored Ads-

   नालंदा: अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार पत्रकार को गोलीमार कर किया घायल, सदर अस्पताल में इलाजरत 3पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।पत्रकार समुदाय ने घटना की निंदा की है. पत्रकार समुदाय ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पत्रकारों ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र पर हमला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा अस्पताल पहुंचकर घर घटना की जानकारी ली।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article