डीएनबी भारत डेस्क
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को वीरपुर प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित लाइव प्रसारण 11,30 बजे से आहुत कार्यक्रम था।
- Sponsored Ads-

जिसमें वीडियो पंकज कुमार शक्ति, प्रखंड प्रमुख,उप प्रमुख के अलावे भवानंदपुर मुखिया दिपक कुमार सहित आवास सहायक,आवास प्रेक्षक समेत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के आवास लाभुक मौजूद थे।
लाइव प्रसारण के वाद वीडियो पंकज कुमार शक्ति धर , प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख और मुखिया जी के हाथों 9 लोगों को शुभकामना संदेश,10 लोगों को स्वीकृति पत्र,18 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना की चावी दिया गया।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट