नालंदा: राजगीर में तीन दिवसीय विमर्श शिविर में उपेंद्र कुशवाहा ने की नीतीश कुमार के विकास कार्यों पर धन्यवाद प्रस्ताव की अपील, नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाने का दावा, कुशवाहा ने बताया RLM को दावेदार

DNB Bharat Desk

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर स्थित कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय भी विमर्श शिविर का पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और बिहार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

- Sponsored Ads-

यह शिविर तीन दिनों तक चलेगी जिसमें पार्टी कई मुद्दों पर चर्चा करेगी।इस शिविर में बिहार प्रदेश के अलावे दूसरे राज्यों के कार्यकर्ता शामिल हुए। विमर्श शिविर में पार्टी के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरे बिहार में विकास कार्य करने का काम हुआ है। उन्होंने अपील की कि शिविर के अंतिम दिन बिहार में नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव जारी किया जाना चाहिए। 

नालंदा: राजगीर में तीन दिवसीय विमर्श शिविर में उपेंद्र कुशवाहा ने की नीतीश कुमार के विकास कार्यों पर धन्यवाद प्रस्ताव की अपील, नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाने का दावा, कुशवाहा ने बताया RLM को दावेदार 2न्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अब बिहार की राजनीति से फुर्सत ले ली है। लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने के बाद अब उन्होंने स्वयं राजनीति से विश्राम लेने का निर्णय किया है।उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के राजनीति से फुर्सत लेने के बाद बिहार में एक बड़ी जमात के सामने यह चिंता है कि उनकी राजनीतिक विरासत को आगे कैसे बढ़ाया जाए। बिहार में इस विरासत को आगे बढ़ाने का दावा बहुत सारे लोग करेंगे, 

नालंदा: राजगीर में तीन दिवसीय विमर्श शिविर में उपेंद्र कुशवाहा ने की नीतीश कुमार के विकास कार्यों पर धन्यवाद प्रस्ताव की अपील, नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाने का दावा, कुशवाहा ने बताया RLM को दावेदार 3लेकिन आज हमारी पार्टी का दावा है कि बिहार में एक बड़ी जमात ऐसी है, जिसकी आकांक्षा है कि यह दायित्व राष्ट्रीय लोक मोर्चा को सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी इस जिम्मेदारी को निभाने में कितनी सफल होगी, यह भविष्य बताएगा, लेकिन राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार की आकांक्षाओं और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article