समस्तीपुर: वारिसनगर के शेखोपुर पंचायत में लगा सहयोग शिविर, प्रचार-प्रसार के अभाव में खाली रहीं कुर्सियां; ग्रामीणों से अधिक दिखे अधिकारी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र की शेखोपुर पंचायत में मंगलवार को प्रशासन की ओर से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना था।

- Sponsored Ads-

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जहां ग्रामीणों ने राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, मनरेगा, पेयजल, भूमि विवाद तथा आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। कुछ मामलों का मौके पर ही आंशिक रूप से निष्पादन भी किया गया।हालांकि, शिविर में ग्रामीणों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही और ग्रामीणों से अधिक अधिकारी नजर आए।

समस्तीपुर: वारिसनगर के शेखोपुर पंचायत में लगा सहयोग शिविर, प्रचार-प्रसार के अभाव में खाली रहीं कुर्सियां; ग्रामीणों से अधिक दिखे अधिकारी 2 ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर को लेकर पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। इसी वजह से आम लोगों को शिविर की जानकारी नहीं मिल सकी और ग्रामीणों के लिए लगाई गई अधिकांश कुर्सियां खाली नजर आईं।शिविर के दौरान एक ग्रामीण महिला ने मुखिया पर भी निशाना साधते हुए प्रचार-प्रसार नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठाए। 

महिला का कहना था कि यदि पंचायत में पहले से व्यापक प्रचार किया जाता तो बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर शिविर में पहुंचते।भूमि उप समाहर्ता ऋषभ राज ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में श्रम संसाधन, पीएचईडी, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण, ग्रामीण विकास, राजस्व, खाद्य सुरक्षा और सांख्यिकी समेत कई विभागों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।

समस्तीपुर: वारिसनगर के शेखोपुर पंचायत में लगा सहयोग शिविर, प्रचार-प्रसार के अभाव में खाली रहीं कुर्सियां; ग्रामीणों से अधिक दिखे अधिकारी 3शेखोपुर पंचायत में भूमि उप समाहर्ता ऋषभ राज के अलावा बीडीओ आमना वसी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, पूरे प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविरों में अधिकारियों की मौजूदगी तो रही, लेकिन ग्रामीणों की कम संख्या ने शिविर के प्रचार-प्रसार पर सवाल खड़े कर दिए।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article