नालंदा में पंचायत समिति सदस्य श्याम प्रसाद बिंद की हत्या पर सियासत तेज: पीड़ित परिवार से मिले मुकेश सहनी, प्रशासन को घेरा

DNB Bharat Desk

नालंदा के एकंगरसराय प्रखंड के अमनार खास गांव में पंचायत समिति सदस्य श्याम प्रसाद बिंद की गोली मारकर हत्या के बाद सियासत भी तेज हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मंत्री और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में मजबूती से साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।

- Sponsored Ads-

मुकेश सहनी ने प्रशासन से हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। मुकेश सहनी ने कहा कि अपराधियों का कोई जाति और धर्म नहीं होता। बिहार में अगर कोई व्यक्ति किसी की जान से खिलवाड़ करता है तो ऐसे अपराधियों का पिंडदान होना जरूरी है। हालांकि, इससे पहले सरकार और पुलिस प्रशासन का ऐसा खौफ होना चाहिए कि अपराधी इस तरह की घटना को अंजाम देने की हिम्मत ही न कर सकें।

नालंदा में पंचायत समिति सदस्य श्याम प्रसाद बिंद की हत्या पर सियासत तेज: पीड़ित परिवार से मिले मुकेश सहनी, प्रशासन को घेरा 2उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को पूरी तरह चौकन्ना रहना होगा। अगर पुलिस प्रशासन छोटी-छोटी घटनाओं को नजरअंदाज करेगा और शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक नहीं लगाएगा, तो आगे बड़ी घटनाओं का होना कोई बड़ी बात नहीं होगी। सहनी ने आरोप लगाया कि बिहार में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है और इसके लिए शासन एवं प्रशासन दोनों जिम्मेदार हैं।

Share This Article