बेगूसराय के भगवानपुर प्रखंड में विद्यालय विकास अनुदान राशि के खर्च पर हंगामा, ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला; 15 दिनों का अल्टीमेटम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड स्थित जोकिया पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांड़ी पर में सोमवार को विद्यालय विकास अनुदान की राशि के खर्च को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराह्न में विद्यालय में ताला जड़ दिया और प्रधानाध्यापक टुनटुन रजक को रोककर विद्यालय विकास मद की राशि का हिसाब मांगा।

- Sponsored Ads-

ग्रामीणों का आरोप था कि विद्यालय विकास मद में उपलब्ध राशि का समुचित उपयोग नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय भवन में मरम्मत एवं प्लास्टर का कार्य कराने की मांग वे कई बार प्रधानाध्यापक से कर चुके थे, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया जाता था।मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। मुखिया ने कहा कि विद्यालय विकास राशि का उपयोग विद्यालय के आवश्यक कार्यों में किया जाना चाहिए। ग्रामीण लंबे समय से विद्यालय में प्लास्टर एवं मरम्मत कार्य कराने की मांग कर रहे थे।

बेगूसराय के भगवानपुर प्रखंड में विद्यालय विकास अनुदान राशि के खर्च पर हंगामा, ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला; 15 दिनों का अल्टीमेटम 2हंगामा बढ़ता देख प्रधानाध्यापक टुनटुन रजक ने ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया कि 15 दिनों के भीतर विद्यालय में प्लास्टर का कार्य कराया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को मुक्त कर दिया और विद्यालय में लगाया गया ताला खोल दिया।इधर, ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि निर्धारित 15 दिनों के भीतर यदि प्लास्टर एवं मरम्मत का कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे दोबारा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।वहीं, घटना की सूचना ग्रामीणों ने भगवानपुर थाना पुलिस को भी दी। सूचना मिलते ही थाना के एसआई विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों तथा विद्यालय प्रशासन से बातचीत कर मामले को शांत कराया।

Share This Article