धनबाद में सब्जी खरीदने गए व्यक्ति के मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे विस्फोटक में धमाका, महिला समेत चार घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

झारखंड के धनबाद में तोपचांची स्थित बाजार में अचानक बाइक की डिक्की में रखे विस्फोटक में विस्फोट हो गया जिसमें चार लोग घायल हो गये। सभी घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में बम रख कर सब्जी खरीदने के लिए गया था। उसने जैसे ही डिक्की को खोला कि एक जोरदार धमाका हुआ जिसमें एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

- Sponsored Ads-

घायलों को शहर के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात में जुट गई है वहीं पुलिस धमाका में घायल मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के ठीक होने का इंतजार कर रही है ताकि उससे पूछताछ कर सके। हादसे में घायल एक महिला ने बताया कि एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति सब्जी खरीदने के लिए आया और उसने जैसे ही मोटरसाइकिल की डिक्की खोली की जोरदार धमाका हुआ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article