एकंगरसराय थाना की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के धुरगांव में मामूली सड़क हादसे के बाद ट्रक चालक के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। शनिवार शाम गोलगप्पे की ठेले से ट्रक की हल्की टक्कर के बाद चालक राजीव कुमार और खलासी राजेश के साथ मारपीट की गई।

खलासी किसी तरह ट्रक लेकर भाग निकला, जबकि राजीव का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने मॉब लिंचिंग की आशंका जताते हुए हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया है। चालक की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। परेशान होने आशंका जाते हैं कि चालक की हत्या कर उसके शव को गायब कर दिया है। ।फिलहाल गांव तनाव को देखते हुए डीएसपी समेत 8 थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है।
पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और लापता चालक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने लापता चालक को सकुशल उसके गांव से ही बरामद कर लिया है।
डीएनबी भारत डेस्क