समस्तीपुर:लोक नायक जयप्रकाश की जयंती समारोह पुर्व मनाया गया

DNB Bharat Desk

जेपी ने देश से तानाशाही एवं भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से बाहर कर जनता पार्टी सरकार का गठन करवाया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर जिले के लोहिया आश्रम में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प एवं माला देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने आपातकाल के दौरान जेपी के नेतृत्व में हुए छात्र आंदोलन की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जेपी ने देश से तानाशाही एवं भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से बाहर कर जनता पार्टी सरकार का गठन करवाया।

आज एक बार फिर देश में तानाशाही सरकार है। संविधान बदलने की साजिश हो रही है। संविधान पर खतरा है। देश और संविधान को बचाने के लिए बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के पहल  पर देश की 28 पार्टियों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया है।

समस्तीपुर:लोक नायक जयप्रकाश की जयंती समारोह पुर्व मनाया गया 2 जो 2024 में मोदी सरकार को दिल्ली की सत्ता से बेदखल करेगा। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, मिडिया प्रभारी अनस रिजवान, अशरफी सहनी, बनारसी ठाकुर, रज़ा अहमद, रविंद्र ठाकुर,प्रो अमरेश कुमार, हरिवंश सिंह,राम शोभीत राय, शारिक रहमान लवली, चंद्रलेख सिंह, राजकुमार साह, शंभू राय, शिवाजी शर्मा, सुर्यमणी कुमार आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article