लेकिन तब तक स्कूटी का आधा हिस्सा जलकर राख हो गया।लहेरी थाना क्षेत्र के रांची रोड की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-

लहेरी थाना क्षेत्र के भैंसासुर-रांची रोड में गुरुवार को वेल्डिंग कराने के दौरान एक स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया।
हालांकि, तब तक स्कूटी का आधा हिस्सा जलकर राख हो चुका था।वाहन मालिक रहुई थाना क्षेत्र के पेसौर निवासी राहुल और गौतम कुमार बताए गए हैं। बताया जाता है कि स्कूटी पुरानी होने के कारण उसके निचले हिस्से में जंग लग गई थी।
इसी की मरम्मत कराने के लिए दोनों भैंसासुर-रांची रोड स्थित वेल्डिंग मिस्त्री के पास पहुंचे थे। वेल्डिंग का काम चल ही रहा था, तभी अचानक स्कूटी में आग लग गई।
डीएनबी भारत डेस्क