नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल कांफ्रेंस का बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन,चार नवंबर से 6 नवंबर तक चलेगा इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस

DNB Bharat Desk

आजादी के बाद यह पहला मौका है कि दुनिया के गणितज्ञों का महा समागम नालंदा में हो रहा है

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा खुला विश्वविद्यालय में आज से इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आफ एक्सप्लोरिंग एक्सीलेंस इन मैथमेटिकल साइंसेज का उद्घाटन किया गया बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर ने इस कांफ्रेंस का उद्घाटन किया। कॉन्फ्रेंस में देश दुनिया के नामचिन गणितज्ञ शामिल हो रहे है।

आजादी के बाद यह पहला मौका है कि दुनिया के गणितज्ञों का महा समागम नालंदा में हो रहा है उनके द्वारा गणित के नवीनतम पद्धतियों और प्रौद्योगिकी का उपयोग का नवीन लचीली प्रणाली विकसित करने के लिए गहन चिंतन मंथन किया जा रहा है कार्यक्रम का शुरुआत बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस कार्यक्रम में करीब 200 से अधिक गणितज्ञ शामिल हो रहे हैं।

- Sponsored Ads-

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल कांफ्रेंस का बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन,चार नवंबर से 6 नवंबर तक चलेगा इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने लगातार सरकारी स्कूल कॉलेज में छात्र-छात्राओं के नाम काटने को लेकर चिंता जाहिर की और इस पर गंभीरता से सोचने की भी बात कही।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article