GRP की बड़ी कामयाबी: रेलवे स्टेशन से अगवा 3 वर्षीय मासूम 4 दिन बाद सकुशल बरामद, अपहरणकर्ता की तलाश जारी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर: समस्तीपुर रेलवे पुलिस (GRP) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए रेलवे स्टेशन से अगवा किए गए तीन वर्षीय मासूम केतन कुमार को सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चा उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती वार्ड-09 निवासी कंचन देवी और संगम घामी का पुत्र है। 

- Sponsored Ads-

जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई को कंचन देवी अपने बेटे के साथ समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंची थीं। थकान के कारण वह यात्री बेंच पर सो गईं, जबकि उनका तीन वर्षीय बेटा पास में खेल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति बच्चे को कुरकुरे का लालच देकर गोद में उठाकर अपने साथ ले गया। 

GRP की बड़ी कामयाबी: रेलवे स्टेशन से अगवा 3 वर्षीय मासूम 4 दिन बाद सकुशल बरामद, अपहरणकर्ता की तलाश जारी 2जागने पर बच्चे के गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद 16 जुलाई को रेल थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। 18 जुलाई की शाम सूचना मिली कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट स्थित भरपुरा बगीचा में एक मासूम लावारिस हालत में मिला है।

 GRP की बड़ी कामयाबी: रेलवे स्टेशन से अगवा 3 वर्षीय मासूम 4 दिन बाद सकुशल बरामद, अपहरणकर्ता की तलाश जारी 3फोटो परिजनों को भेजने पर उसकी पहचान केतन कुमार के रूप में हुई। इसके बाद GRP, RPF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। फिलहाल अपहरणकर्ता की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस CCTV फुटेज और मोबाइल टावर डंप के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है। न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया जाएगा।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article