डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर| तेयाय ओपी पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में तेयाय ओपी अध्यक्ष कुमारी निकिता भारती ने बताया कि थाना कांड संख्या 100/13 के फरार वारंटी नवादा गांव निवासी चरित्र महतो के पुत्र सुशील महतो को गुप्त सूचना के आधार पर उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।
- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर उसे धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट