समस्तीपुर: सात सूत्री मांगों को लेकर विजय वात्स्यायन की भूख हड़ताल 68 घंटे से जारी, मौके पर पहुंची मेडिकल टीम

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर में अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर विजय वात्स्यायन का भूख हड़ताल लगातार जारी है। विजय वात्स्यायन पिछले 68 घंटे से लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हैं।भूख हड़ताल के बीच उनकी तबीयत को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आया।

उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की।विजय वात्स्यायन ने मोरदीवा मुखिया की बर्खास्तगी की प्रक्रिया पूरी कराने, अतिक्रमण वाद का निष्पादन कराने, छतौना पंचायत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण शुरू कराने समेत कुल सात सूत्री मांगें प्रशासन के सामने रखी हैं।

समस्तीपुर: सात सूत्री मांगों को लेकर विजय वात्स्यायन की भूख हड़ताल 68 घंटे से जारी, मौके पर पहुंची मेडिकल टीम 2वहीं, उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।अब सवाल यह है कि 68 घंटे से जारी भूख हड़ताल और स्वास्थ्य जांच के बाद प्रशासन उनकी मांगों पर क्या कार्रवाई करता है।

Share This Article