बछवाड़ा में कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत,परिजन में कोहराम

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के सूरो सहनी टोल गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर रविवार की दोपहर कंटेनर ट्रक की चपेट में आने के कारण एक साइकिल सवार किशोर की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में हलचल मच गई।किशोर को देखने लोगो की भीड़ जुटने लगी। स्थल पर किशोर की क्षत विक्षत लाश देख लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित भीड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग 28 जाम कर दिया।

और पुलिस प्रशासन और टोल प्रबंधक के खिलाफ आक्रोश का इजहार करने लगे। जाम लगने कारण सड़क के दोनों दिशा में वाहनों की लम्बी कतार लगभग 8 किलोमीटर तक लग गई। कुछ देर इंतजार के बाद भी जाम हटते नहीं देख लोग वाहनों को छोड़ पैदल आने को विवश हो गए। वही लंबी दूरी की सवारी कर रहे लोग सड़क किनारे दुकानों में जाम हटने का इंतजार करते रहे।मृतक किशोर की पहचान बछवाड़ा पंचायत के बछवाड़ा गांव वार्ड संख्या 11 निवासी स्व राम शंकर झा के 14 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में किया गया।

बछवाड़ा में कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत,परिजन में कोहराम 2

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किशोर अपने साइकिल पर सवार होकर अपने डेरा सूरो ओझाटोल से मुरलीटोल की तरफ जा रहा था। सूरो सहनी टोल के समीप पहुंचे ही कन्टेंनर ट्रक ने पीछे से किशोर को ठोकर मार दी, जिससे किशोर अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर ही गिर गया और कन्टेंनर ट्रक की चपेट में आ गया ।

बछवाड़ा में कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत,परिजन में कोहराम 3चपेट में आने से ट्रक का चक्का किशोर के सर पर चढ़ गया और सर पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर शरीर से अलग हो गया। जिससे किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और घटना की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना की पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस सड़क जाम हटाने के लिए परिजन और मजूद ग्रामीणों से अनुरोध करने लगी। लेकिन आक्रोशित ग्रामीण और परिजन पुलिस की कोई भी बात सुनने को राजी नहीं थे। हर संभव प्रयास  के बाद भी आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन की कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुए।

बछवाड़ा में कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत,परिजन में कोहराम 4स्थानीय लोगों के द्वारा प्रशासन से मुआवजे की राशि घटना स्थल पर ही देने का दबाव बनाने लगे।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 28 सड़क गोधना पंचायत से लेकर रसीदपुर पंचायत तक पूरी जर्जर हो चुकी है। जिस कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। जबकि घटना से कुछ ही दुरी पर टोल प्लाजा है जहां टोल वसूली की जाती है। बावजूद एनएचएआई के द्वारा सड़क की सही नहीं की जा रही है।जिस कारण सड़क से गुजरने वाले बाइक सवार गिरकर घायल होते हैं, या उनकी मौत हो जाती है।

बछवाड़ा में कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत,परिजन में कोहराम 5उन्होंने बताया कि एनएच 28 से एनएचआई के पदाधिकारी, स्थानीय पदाधिकारी समेत जनप्रतिनिधि का आना जाना लगा रहता है। लेकिन जर्जर एनएच 28 सड़क पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।और लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं ।करीब तीन घंटे के बाद प्रशासन,सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा उचित मुआवजा परिजन को दिलाने के आश्वासन बाद परिजनों को समझा बुझाकर सड़क जाम ख़त्म कराया।

Share This Article