विभागीय पदाधिकारी द्वारा 5 अप्रैल तक सड़क निर्माण होगा प्रारंभ नहीं होने पर 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा समसा सड़क निर्माण में विलंब और संवेदक की लापरवाही के खिलाफ महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बहरामपुर चौक पर अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन मंगलवार को समाप्त हो गया। प्रदर्शनकारी से सड़क निर्माण के जेई चितरंजन राहुल एवं विभागीय एसडीओ गीतांजलि सिन्हा ने संयुक्त रूप से बातचीत कर आश्वासन देते हुए धरना को समाप्त कराया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि 5 अप्रैल से पूर्व सड़क निर्माण का कार्य आरंभ हो जाएगा।
पदाधिकारी के आश्वाशन के बाद प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने अपना धारणा समाप्त किया। बताते चलें कि पंचवटी चौक रानी से कादराबाद और झमटिया ढाला से समसा चौक तक सड़क के चौड़ीकरण निर्माण कार्य करने के लिए एक ही संवेदक को दिया गया है। संवेदक के द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। जगह जगह सड़क को उखाड़कर अर्धनिर्मित अवस्था में छोड़ दिया गया है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में पानी नहीं डालने से धूलकण उड़ते रहता है जिससे सड़क के किनारे बसे लोगों में बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है।
गाड़ी चलने से सड़क पर उखड़े पत्थर छिटकने से कई बार लोग घायल हो चुके हैं। महागठबंधन के द्वारा कई बार सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया है। लेकिन संवेदक और विभागीय अधिकारी के द्वारा किसी तरह का पहल नहीं किया गया। बार बार प्रदर्शन के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करना पड़ा। युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रूपेश यादव समेत महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने 5 अप्रैल के अंदर सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं होने पर 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी।
मौके पर मुखिया धर्मवीर सिंह कुंदन,पूर्व मुखिया निरंजन ईश्वर,सीपीआई अंचल मंत्री विन्देश्वरी महतो,पूर्व सरपंच परवेज आलम, पूर्व मुखिया सुरेश महतो, नसीम अख्तर,रविनंदन सिंह, भाकपा जिला परिषद सदस्य सत्यनारायण महतो महतो,शंकर ईश्वर प्रमोद महतो, मुखिया भीखमचक रामदेव सहनी,संगीता कुमारी,ललीता कुमारी मो कासिम,उपेन्द्र यादव,राकेश यादव, राम किशुन,प्रमोद यादव,शिव चन्द्र महतो,मो कासीम,सुबोध साह,दामोदर राय,शिव शंकर यादव,राम किशुन राय,कमलेश्वरी राय,राम जतन राय,सुरेश चौधरी,हरेन्द्र दास,सुरेश राय,रमेश महतो,रामाश्रय महतो समेत महागठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता मनोज कुमार राहुल की रिपोर्ट