समस्तीपुर: 10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में की धान की रोपाई कर जताया विरोध

DNB Bharat Desk

खानपुर। खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नू पंचायत के वार्ड संख्या-7 में शनिवार को ग्रामीणों ने वर्षों से जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या के विरोध में सड़क पर जमा पानी में धान की रोपाई कर अनोखा प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से सड़क की स्थिति बेहद खराब है और बरसात के मौसम में महीनों तक पानी जमा रहने के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है।

- Sponsored Ads-

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जलजमाव के कारण यह पहचानना भी मुश्किल हो जाता है कि सड़क कहां है और गड्ढा कहां। इससे आए दिन बाइक सवार और राहगीर दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं, जबकि कई लोगों के हाथ-पैर तक टूट चुके हैं। लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छर और कीड़े-मकोड़ों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक एवं वायरल बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।ग्रामीणों ने बताया कि 15 मई को स्थानीय विधायक मांजरिक मृणाल ने सड़क का निरीक्षण किया था।

समस्तीपुर: 10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में की धान की रोपाई कर जताया विरोध 2उस दौरान उन्होंने जल्द ही सड़क एवं नाला निर्माण कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई काम शुरू नहीं हुआ। इससे स्थानीय लोगों में जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी है।प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा, “यह अब सड़क नहीं, खेत बन चुका है। जब सड़क नहीं बन रही है तो इसमें खेती ही कर लेते हैं।” उनका कहना था कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण महीनों से पानी जमा रहता है, जिससे लोगों को रोज इसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है और वे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं

समस्तीपुर: 10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में की धान की रोपाई कर जताया विरोध 3ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क निर्माण और स्थायी जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।इस मौके पर इंदु देवी, पवन कुमार झा, रौशन कुमार चौधरी, दीपक चौधरी, महेश महतो, रोशन कुमार चौधरी उर्फ बबलू, कुंदन चौधरी, चंद्रभूषण चौधरी, निर्मला देवी, आशा देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Share This Article