युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीबदास ने दी बधाई
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित तकिया गांव निवासी मुहम्मद अब्बू सलेह की बेटी रूकैया फातिमा ने बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 में जिला ही नहीं बल्कि संपूर्ण बिहार में द्वितीय स्थान लाकर अपने प्रखंड ही नहीं संपूर्ण जिला का नाम रौशन किया है। उक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रुकैया फातिमा तकिया गांव की एक समान्य परिवार से ताल्लुक रखती है। पिता मोहम्मद अबू सालेह कोलकाता में किराना स्टोर चलते हैं वहीं माता नूरजहां साधारण गृहणी है। रुकैया फातिमा भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित विष्णुदेव नारायण उच्च विद्यालय तेयाय +2की आर्ट की छात्रा थी।
रुकैया फातिमा ने बताया कि वह आगे चल कर यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस अफसर बनाना चाहती है। वहीं रुकैया फातिमा ने अपने सफलता का श्रेय पिता मोहम्मद अबू सालेह एवं माता नूरजहां सहित अपने विद्यालय के गुरुजनों को देना चाहती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रुकैया फातिमा ने इससे पूर्व आयोजित बिहार विद्यालय मैट्रिक की परीक्षा 2023 में भी अपनी सफलता का परचम लहराया था तथा अपने अनुमंडल में टॉपर रही थी। उसकी सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष है। सफलता की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार उसे विद्यालय में बुलाकर शुभकामनाएं दी।
उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामा रमन, शिक्षिका ममता झा, सिम्मी कुमारी, शिक्षक आदित्य प्रभात, मुकेश मिश्रा, शिवराम सहित अन्य शिक्षक ने संयुक्त रूप से उसे मिठाई भेंट कर शुभकामनाएं दी तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीबदास,तकिया पंचायत के पूर्व मुखिया रामबाबू तांती, भाजपा नेता महेंद्र मालाकार शिक्षक प्रमोद कुमार साह ने भी हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दी है। उक्त अवसर पर गरीबदास ने कहा कि सूदूर देहात में पैदा हुई इस बेटी की सफलता पर क्षेत्र के लोगों को नाज है।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट