बछवाड़ा बीईओ निर्मला कुमारी को भावभीनी विदाई, नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार यादव का भव्य स्वागत

DNB Bharat Desk

प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारेपुर के सभागार में शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी के स्थानांतरण पर उन्हें विदाई देने और नए बीईओ संजीव कुमार यादव के आगमन पर उनके स्वागत के लिए आयोजित किया गया था। 

- Sponsored Ads-

समारोह में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारेपुर के प्रधानाध्यापक शिवनाथ प्रसाद ने की, जबकि मंच संचालन का कार्य संकुल समन्वयक मनोरंजन कुमार राय ने कुशलतापूर्वक निभाया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त शिक्षक सुधाकर राय, डॉ. शैलेंद्र शर्मा त्यागी, मोहन झा, देवनीति राय, महेश्वर भगत, पंचायत समिति सदस्य  सिकंदर कुमार और राजद के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रूपेश यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 

बछवाड़ा बीईओ निर्मला कुमारी को भावभीनी विदाई, नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार यादव का भव्य स्वागत 2समारोह के दौरान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों ने निवर्तमान बीईओ निर्मला कुमारी को अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को याद किया और भावभीनी विदाई दी। वहीं नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार यादव का माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वागत गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा सभागार गुंजायमान हो उठा। 

बछवाड़ा बीईओ निर्मला कुमारी को भावभीनी विदाई, नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार यादव का भव्य स्वागत 3विदाई समारोह को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला सचिव सह सेवानिवृत शिक्षक सुधाकर राय ने कहा कि शिक्षा विभाग में स्थानांतरण एक निरंतर प्रक्रिया है, लेकिन बीईओ निर्मला कुमारी का कार्यशैली और शिक्षकों के प्रति उनका सरल व्यवहार अनुकरणीय रहा है। एक कुशल प्रशासक वही होता है जो अनुशासन के साथ-साथ अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का मार्गदर्शन भी करे। मैडम ने अपने कार्यकाल में जिस तरह से प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया, वह प्रशंसा के योग्य है।

 मुझे विश्वास है कि उनके द्वारा शुरू की गई सकारात्मक पहल को नए बीईओ और भी गति प्रदान करेंगे। हम उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं और नए पदाधिकारी का स्वागत करते हुए आशा करते हैं कि उनके नेतृत्व में बछवाड़ा के विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण और बेहतर होगा। वही साहित्यकार डॉ. शैलेंद्र शर्मा त्यागी ने कहा कि किसी भी प्रखंड की उन्नति उसके शैक्षणिक परिवेश पर निर्भर करती है। आज का दिन मिला-जुला एहसास लेकर आया है-एक ओर विदाई का दुख है तो दूसरी ओर नए नेतृत्व का उत्साह। निर्मला कुमारी ने जिस निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, उसने शिक्षक समुदाय में एक नई ऊर्जा भरी है। 

वहीं संजीव कुमार यादव जैसे अनुभवी पदाधिकारी का आना बछवाड़ा के लिए सुखद है। हम उम्मीद करते हैं कि नए बीईओ शिक्षकों बछवाड़ा बीईओ निर्मला कुमारी को भावभीनी विदाई, नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार यादव का भव्य स्वागत 4की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहेंगे और विद्यालयों के भौतिक व शैक्षणिक विकास पर विशेष ध्यान देंगे। यही मेरी शुभकामना है। कार्यक्रम में राजद के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रूपेश यादव ने कहा कि  बीईओ निर्मला कुमारी ने अपने कार्यकाल में जिस प्रकार से पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाई, वह काबिले तारीफ है। बछवाड़ा के शैक्षणिक सुधार के लिए उन्होंने जो विजन रखा था, उसे आगे बढ़ाना अब नए पदाधिकारी की जिम्मेदारी है। 

मैं नए बीईओ संजीव कुमार यादव जी का स्वागत करता हूँ और उन्हें विश्वास दिलाता हूँ कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम जनप्रतिनिधियों और जनता का सहयोग हमेशा शिक्षा विभाग को प्राप्त होगा। वही अपने संबोधन में भावुक होते हुए निवर्तमान बीईओ निर्मला कुमारी ने कहा कि  बछवाड़ा प्रखंड में बिताया गया मेरा कार्यकाल मेरे लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। यहां के शिक्षकों का सहयोग और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी रही है। हमने मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का जो प्रयास किया, उसमें आप सभी का भरपूर साथ मिला। स्थानांतरण सेवा का एक अंग है, लेकिन बछवाड़ा के विद्यालयों और शिक्षकों से जो आत्मीय संबंध बना है, वह हमेशा बना रहेगा।

 बछवाड़ा बीईओ निर्मला कुमारी को भावभीनी विदाई, नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार यादव का भव्य स्वागत 5मैं नए बीईओ से यही अपेक्षा करती हूं कि वे इस प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। मौके पर पूर्व मुखिया उमेश कुमार कवि, पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि सुजीत सहनी,प्रधानाध्यापक विशेश्वर पासवान,राजेश कुमार, रंजीत प्रसाद यादव, दिनेश कुमार, विनय कुमार, प्रधानाध्यापिका आरती कुमारी, गीता कुमारी, अमिता कुमारी,शिक्षक सरोज कुमार सिंह, संजीत कुमार सिंह बबलू रजक संतोष राय हेमंत दास किसलय कुमार समेत विभिन्न विद्यालयों से शिक्षक उपस्थित थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता मनोज कुमार राहुल की रिपोर्ट

Share This Article