मंत्री बनने के बाद पहली बार नालंदा पहुंचे श्रवण कुमार, तेजस्वी के परिवारवाद बयान पर पलटवार, बोले- जनता के आग्रह पर राजनीति में आए निशांत

DNB Bharat Desk

मंत्री बनने के बाद पहली बार नालंदा पहुंचे ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार का जेडीयू कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बिहारशरीफ स्थित जेडीयू कार्यालय में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जहां मंत्री श्रवण कुमार ने महाराणा प्रताप के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

- Sponsored Ads-

इस दौरान तेजस्वी यादव के परिवारवाद वाले बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि निशांत कुमार को मंत्रिमंडल में जगह मिलने के पीछे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कभी भी निशांत कुमार को राजनीति में लाने को लेकर कोई रुचि नहीं दिखाई। बिहार के युवा लगातार निशांत कुमार के राजनीति में आने की मांग कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा।

मंत्री बनने के बाद पहली बार नालंदा पहुंचे श्रवण कुमार, तेजस्वी के परिवारवाद बयान पर पलटवार, बोले- जनता के आग्रह पर राजनीति में आए निशांत 2श्रवण कुमार ने कहा कि पश्चिम चंपारण से यात्रा शुरू करने के दौरान भी जनता ने जगह-जगह निशांत कुमार को मंत्री बनाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार ने जनता के आग्रह को स्वीकार किया है, ना कि किसी पारिवारिक दबाव को। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव के इशारे पर निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा चल रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।वहीं जेडीयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रवण कुमार का अनुभव और निशांत कुमार की युवा सोच का असर सिर्फ नालंदा ही नहीं बल्कि पूरे बिहार की राजनीति में देखने को मिलेगा।

Share This Article