छात्रों की गूंज रथ के जरिए शिक्षा बचाओ भविष्य बचाओ का दे रहा है संदेश

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

छात्रों की गूंज रथ शनिवार को रामचरित्र सिंह स्मारक महाविद्यालय बीहट के परिसर में पहुंचे ही बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने गाड़ी में लगी एलईडी टीवी के द्वारा राहुल गांधी का भाषण, सुनने एकत्रित हो गया। देश की बिगड़ी शिक्षा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने पूरे देश भर में छात्रों की गूंज अभियान के तहत स्कूल,कॉलेज ,बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर छात्रों की गूंज रथ के जरिए शिक्षित बेरोजगार युवाओं को संदेश देने का काम कर रहा है।

- Sponsored Ads-

आज देश में जिस तरह से कोई भी परीक्षा बेवजह रद्द किए जा रहे हैं या तो फिर नीट जैसे परीक्षा के पेपर लीक किए जा रहे हैं, इस तरह से युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है, इसलिए देश के तमाम युवाओं को एक प्लेटफार्म पर आना चाहिए और इस बिगड़ती व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। देश की शिक्षा व्यवस्था आईसीयू में है दुनिया का सबसे युवा देश हम हैं  फिर सबसे ज्यादा बेरोजगार भी हम ही हैं क्योंकि हमारी शिक्षा व्यवस्था एक वसूली तंत्र बन चुकी है ।

छात्रों की गूंज रथ के जरिए शिक्षा बचाओ भविष्य बचाओ का दे रहा है संदेश 2वहीं छात्रों की गूंज रथ  का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस के युवा अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि हम देश के तमाम युवाओं से आहवान करते हैं कि शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओ। यह अभियान छात्रों का है।शिक्षित नौजवानों से अपील करते हैं कि केन्द्र की तानाशाह सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करें । मौके पर राहुल कुमार, सुमन कुमार ,दिनकर कुमार समेत दर्जनों छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Share This Article