गरीबों के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर- धीरेन्द्र कुमार सिंह

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत के बैंक बाजार स्थित जदयू कार्यालय में जदयू प्रदेश सचिव सह बछवाड़ा विधानसभा प्रभारी धीरेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में गुदरी के लाल बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती बैठक कर मनाई गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष बछवाड़ा विश्वनाथ महतो ने किया।

- Sponsored Ads-

बैठक को संबोधित करते हुए विश्वनाथ महतो ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सादगी के प्रतीक थे। उनके द्वारा लागू किए गए कर्पूरी आरक्षण ने अतिपिछड़ी जातियों की तकदीर बदल दी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबो के मसीहा थे । बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार उनके समावेशी विकास और त्याग के रास्ते पर चल रहे हैं।

गरीबों के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर- धीरेन्द्र कुमार सिंह 2प्रदेश महासचिव युवा जदयू विवेक पटेल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सपनों को जदयू ही धरातल पर उतार रही है मौके पर डॉक्टर एसपी सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष ,सिकन्दर कुमार उपाध्यक्ष विजय चौधरी उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, जयराम महतो विशनपुर के पूर्व मुखिया श्री राम राय, सुरेश राय ,रंजीत महतो ,मुकेश पासवान राजेश कुमार ,सुरेश महतो, राहुल कुमार, आलोक नंदन ,वंदन कुमार, प्रियांशु कुमार, निखिल कुमार ,संजय कुमार सहित अन्य साथी मौजूद रहें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article