डीएनबी भारत डेस्क
बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती चौक एवं शिवगंगा लाईन होटल पिपरा देवस के आसपास दिन के करीब साढ़े तीन बजे एक अज्ञात वाहन के चपेटे में आ जाने से घटनास्थल पर ही बाईक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गया।

घटना की सूचना पाते ही बरौनी थाना के पूलिस अवर निरीक्षक आलोक कुमार राय घटनास्थल पर पहुंच मृतक युवक का शव कब्जे में ले लिया। वहीं मृतक का पहचान बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस गांव निवासी स्व रामविलास राय के सबसे छोटे पुत्र उम्र क़रीब 30 वर्ष विधान कुमार के रूप में मृतक के चाचा रामनरेश राय एवं भाई अनिल कुमार राय ने घटनास्थल पर पहुंच कर किया।
मृतक के भाई अनिल कुमार राय ने बताया कि मृतक विधान कुमार बरौनी प्रखण्ड मोती चौक तरफ से पिपरा देवस अपने घर आ रहा था। तभी मोती चौक एवं शिवगंगा लाईन होटल पिपरा देवस के आसपास में एक अज्ञात वाहन के चपेटे में आ जाने से घटनास्थल पर ही मेरे भाई का दर्दनाक मौत हो गया है। मृतक छः भाई में सबसे छोटा भाई था और वह परिवार का इकलौता कमाऊ पुरूष था।
उन्होंने कहा कि संभवतः वह किसी केस के गवाही के सिलसिले में बेगूसराय गया था। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष बरौनी पप्पू कुमार ने बताया कि मृतक विधान कुमार एफजेडएस बाईक नंबर -बीआर 09एडी -9978 पर सवार होकर मोती चौक से पिपरा देवस की तरफ़ जा रहा था तभी अज्ञात वाहन के चपेटे में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गया।
उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त बाईक को जब्त कर थाना परिसर में लाया गया है और घटना कारित अज्ञात वाहन का चालक वाहन लेकर घटना स्थल पर से भागने में सफ़ल रहा। वहीं घटना को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि पैक्स अध्यक्ष पिपरा देवस कौशल किशोर सिंह, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष बरौनी पप्पू कुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक आलोक कुमार राय सहित अन्य ने स्वजनों को समझा बुझाकर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट