नालंदा: अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर।मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की हुई मौत, बोलेरो गड्ढे में पलटी

DNB Bharat Desk

सरमेरा थाना क्षेत्र के मोकामा बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर देव सर्विस पेट्रोल पंप के समीप कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शेखपुरा जिले के नीतीश कुमार तथा सरमेरा थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव त्रिपुरारी कुमार के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि त्रिपुरारी कुमार शेखपुरा के बंगाली पर मोहल्ले में रहकर पढ़ाई करता था। वह अपने दोस्त नीतीश कुमार के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान देव सर्विस पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सरमेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया।

नालंदा: अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर।मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की हुई मौत, बोलेरो गड्ढे में पलटी 2थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार और उसके मालिक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वही गिरफ्तार चालक इंडियन ऑयल का कर्मी बताया जा रहा है जो अपने परिवार के साथ सुपौल से रांची जा रहे थे।

Share This Article