वीरपुर: प्रथम त्रैमासिक परीक्षा को लेकर शिक्षकों की छुट्टियां रद्द, बीईओ ने जारी किया आदेश

DNB Bharat Desk

आगामी 7 जुलाई से 13 जुलाई तक सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में होने वाले प्रथम त्रैमासिक परीक्षा के दौरान प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का सभी प्रकार के अवकाश को रद्द विभागीय आदेशानुसार रद्द किया गया है।

- Sponsored Ads-

वीरपुर बीईओ राम उदय महतों ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुये कहा है कि उक्त अवधि में शिक्षकों के अवकाश में रहने से परीक्षा संचालन प्रभावित होने की संभावना है।

इसको देखते हुये  शिक्षकों के सभी प्रकार के अवकाश रद्द किये जाने से संबंधित पत्र जारी किए गये हैं। विशेष परिस्थिति में बीईओ से अनुमति के पश्चात ही अवकाश देय होगा।

Share This Article