आरपीएफ की ईमानदारी बनी मिसाल, ट्रॉली बैग के साथ 7 हजार नकद व करीब 50 हजार के आभूषण लौटाए

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ईमानदारी और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए एक यात्री का खोया हुआ ट्रॉली बैग सुरक्षित वापस कर दिया। बैग में ₹7,000 नकद, करीब ₹50,000 मूल्य के आभूषण तथा अन्य आवश्यक सामान मौजूद था।

- Sponsored Ads-

आरपीएफ टीम ने अमानत के रूप में सुरक्षित रखे गए बैग की पहचान और आवश्यक सत्यापन के बाद उसे उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया।

आरपीएफ की ईमानदारी बनी मिसाल, ट्रॉली बैग के साथ 7 हजार नकद व करीब 50 हजार के आभूषण लौटाए 2अपना सामान सकुशल वापस मिलने पर यात्री ने आरपीएफ का आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य से आरपीएफ की ईमानदारी और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की एक बार फिर मिसाल पेश हुई।

Share This Article