बेगूसराय: अपराधी की गिरफ्तारी के दौरान कमर में पिस्टल डालने का मामला; डीआईजी ने बरियारपुर पहुंचकर की जांच

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव से टॉप टेन अपराधी सोनू मोनू की गिरफ्तारी के बाद अपनी कार्य शैली को लेकर बेगूसराय पुलिस लगातार सवालों के घेरे में है । और आज बेगूसराय खगड़िया रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने बरियारपुर पहुंचकर पूरे मामले की स्वयं छानबीन की एवं स्थानीय लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किए गए हैं।

- Sponsored Ads-

लेकिन तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है एवं सुना जा सकता है कि लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है तथा लोगों ने बताया है कि जब तक सोनू मोनू की गिरफ्तारी की जा रही थी तब तक लोगों की ओर से कोई भी विरोध नहीं किया गया । लेकिन जब पुलिस ने जबरन सोनू मोनू की कमर में पिस्टल डाला तब लोगों ने इस बात का विरोध किया एवं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया। अब लोगों के द्वारा डीआईजी शैलेश कुमार सिंहा से मांग की गई है की इस कार्रवाई में दोषि पुलिस कर्मियों पर उचित कार्रवाई की जाए।

बेगूसराय: अपराधी की गिरफ्तारी के दौरान कमर में पिस्टल डालने का मामला; डीआईजी ने बरियारपुर पहुंचकर की जांच 2गौरतलब है कि सोनू मोनू की गिरफ्तारी के वक्त पुलिस ने जबरन उनकी कमर में पिस्टल डाल दिया था और बाद में बलिया के डीएसपी सुबोध कुमार ने प्रेस वार्ता कर खबर को भ्रामक बताया था । लेकिन अब बरिय पदाधिकारी के संज्ञान लेने के बाद एक बार फिर बेगूसराय की पुलिस सवालों के घेरे में है। अब देखने वाली बात होगी कि बरिय पदाधिकारी के द्वारा दोषी पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

Share This Article