डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार एक छात्रा एवं छात्र को कुचल दिया।जिससे मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई जबकि छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में छात्र को भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।घटना मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल आरसीएस कॉलेज के समीप की है।

मृत छात्रा की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के बलिया बरियारपुर गांव के रहने वाले रामचरण शर्मा की पुत्री पूजा कुमारी के रूप में की गई है। जबकि घायल छात्र की पहचान उज्जवल कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि पूजा कुमारी अपने घर के बगल वाले पड़ोसी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पीजी का एग्जाम देने के लिए आरसीएस कॉलेज गए हुए थे। उन्होंने बताया है कि एग्जाम देकर दोनों मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर लौट रहा था।
तभी आरसीएस कॉलेज से कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया। इस हादसा इतना जबरदस्त था की छात्रा पूजा कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि छात्र उज्जवल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस घटना के बाद परिजनों के बीच को हराम मच गया हालांकि घटनास्थल पर मंझौल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है की मृत छात्रा पूजा कुमारी आरसीएस कॉलेज में पीजी की पढ़ाई कर रही थी ।और पीजी के एग्जाम देकर ही लौट रही थी। तभी यह बड़ा हादसा हुआ है।
डीएनबी भारत डेस्क